यूक्रेन संकट के बाद बढ़ती हुई मांग को देखकर,भारत ने गेहूं के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से लगाया प्रतिबंध…
यूक्रेन संकट के बाद बढ़ती हुई मांग को देखकर,भारत ने गेहूं के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से लगाया प्रतिबंध...
देश में गेंहूं की बढ़ती कीमतों को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने गेंहू के तुरंत निर्यात पर बैन लगा दिया है। बढ़ते प्राइस को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने शुक्रवार शाम को एक आधिकारिक घोषणा कर सरकार के इस फैसले की जानकारी दी। हालांकि निर्यात के जिन ऑर्डर के लिए 13 मई से पहले लेटर ऑफ क्रेडिट जारी हो चुका है, उनका एक्सपोर्ट करने की अनुमति होगी। इंटरनेशनल मार्केट में गेहूं के दामों में बेहताशा तेजी आना आने की वजह से भारत सरकार ने गेहूं के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इसके एक्सपोर्ट को अब 'प्रतिबंधित' सामानों की कैटेगरी में डाल दिया गया है।
https://twitter.com/our_mahendrgarh/status/1525324113807810560
...