यूपी के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव को सर्किट हाऊस में चूहें ने काटा…मचा हड़कंप

0
यूपी के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव को सर्किट हाऊस में चूहें ने काटा...मचा हड़कंप

यूपी के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव को सर्किट हाऊस में चूहें ने काटा...मचा हड़कंप

Spread the love

यूपी के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव को सर्किट हाऊस में चूहें ने काटा, रात 3 बजे कराया अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव को देर रात सर्किट हाऊस में चूहें ने काट लिया। जिसके बाद से वहां पर हड़कंप मच गया। दरअसल गिरिश चंद्र यादव बांदा के सर्किट हाउस में ठहरे थे। मंत्री को वहां पर रात में चूहें ने काट लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो मंत्री को लगा शक हुआ कि उनको सांप ने काट लिया है।

जिसके बाद से सर्किट हाऊस में हड़बड़ी का माहौल बन गया और रात 3 बजे उनको अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया।
दरअसल हुआ यूं कि गिरीश चंद्र यादव निरीक्षण दौरे पर बांदा में थे और रात वहीं के सर्किट में गुज़ारी। देर रात एक चूहें ने उनकी अंगुली पर काटा चूंकि सर्किट हाउस के आसपास घना जगल है, इस कारण मंत्री को लगा कि उन्हें सांप ने काट लिया है।

मंत्री ने कहा कि उन्हें संदेह था, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद पाया कि सांप ने नहीं, किसी चूहे ने ही उन्हें काटा है।मंत्री को सांप काटने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आधी रात को पूरा अमला सर्किट हाउस पहुंच गया। मंत्री को रात 3 बजे ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां खुद सीएमएस पहुंचे। उन्होंने मंत्री का चेकअप किया।

मंत्री को रात 3 बजे ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा और सीनियर डॉक्टर मौके पर पहुंच गए। डॉ. एसडी त्रिपाठी ने मंत्री का इलाज किया। करीब 3 घंटे के बाद उनकी तबीयत में कुछ सुधार हुआ। सुबह 6 बजे मंत्री को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इस दौरान डीएम, एडीएम, एएसपी, सीओ, सीएमएस समेत अन्य अधिकारी अस्पताल मौजूद रहे।

 

यूपी के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव को सर्किट हाऊस में चूहें ने काटा, रात 3 बजे कराया अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed