Akhilesh Yadav (अखिलेश यादव) ने बीजेपी पर कसा तंज कहा गमछे देख पहचानिए कौन हैं, चैन लुटेरे
![Akhilesh Yadav comment on BJP](https://awadhtv.com/wp-content/uploads/2022/04/Akhilesh-Yadav-1-1024x683.png)
Credit Awadh TV
Akhilesh Yadav; उत्तर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट किया कि गमछे से पहचानिये कौन हैं, चेैन लुटेरा
क्या कहा Akhilesh Yadav ने–
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वो आये दिन किसी ना किसी न्यूज का आर्टिकल,पोस्टर या वीडियो साझा करके बीजेपी पर कमेंट करते हैं। इसी तरह कल अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक यूपी लखिमपुर का एक वीडियो साझा किया, जिसमें दो महिलाये सड़क पर जा रही थी।
तभी दूसरी तरफ से दो बाइक सवार आते हैं, और उनमें से एक महिला का चैन लूटकर चले जाते हैं, जिस लुटेरे ने महिला का चैन लूटा उसने नारंगी रंगा यानि भगवा रंग के गमछे से अपना मुँह धक रखा था। यही वजह हैं, कि अखिलेश यादव ने ट्वीट करके लिखा- गमछे से पहचानिये कौन हैं, लुटेरा
![Akhilesh Yadav Tweet](https://awadhtv.com/wp-content/uploads/2022/04/Akhilesh-Yadav-Twitter-300x200.png)
अखिलेश यादव कोई भी ऐसा दिन नहीं छोड़ते हैं, जब वो उत्तरप्रदेश सरकार पर तंज ना कसे हर रोज व ट्वीट करके योगी सरकार पर निशाना साधते हैं।
अखिलेश यादव को उत्तरप्रदेश में विपक्ष के रूप में एक मजबूत नेता बताया जाता हैं, ये बात इस साल यूपी के हालहि में हुए चुनाव में भी साबित हो गयी थी। क्योकि बीजेपी ने यूपी में भले ही भारी मतो से जीत हासिल किया हो। लेकिन अगर बीजेपी को किसा पार्टी ने टक्कर दिया हो तो वो केवल सपा ही थी।