चंद्रग्रहण कल मंगलवार को जाने क्या है समय और अलग-अलग राशियों पर क्या होगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव

0
Spread the love

नई दिल्ली:इस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण मेष राशि पर पढ़ने वाला है।मेष राशि के जातकों को काफी सावधान और सजग रहने की आवश्यकता है।साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण 8 नवंबर दिन मंगलवार के दिन 5 बजकर 28 मिनट से शुरू होगा और शाम 7 बजकर 26 मिनट तक होगा। ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले से ही सूतक काल आरंभ हो जाता है। जो कि सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर शुरू होकर शाम 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
2 दिन होगा दीपदान
हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में पढ़ने वाली पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा के तौर पर मनाया जाता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान और गंगा स्नान का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। साथ ही कार्तिक पूर्णिमा पर किए गए दान से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। पितृपक्ष के अलावा पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए कार्तिक पूर्णिमा पर किया गया दान सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है।
इस बार चंद्रग्रहण के कारण दो दिन दीप दान किया जा सकता है, 6 नवंबर की शाम को चतुर्दशी तिथि पड़ रही है। इस कारण 6 नवंबर से 7 नवंबर तक दीपदान किया जा सकता है। वहीं पूर्णिमा वाले दिन चंद्र ग्रहण लगने के कारण गंगा स्नान 9 नवंबर 2022 को पड़वा मैं सुबह किया जा सकेगा। प्रत्येक पक्ष की पहली तिथि यानी की प्रतिपदा को पड़वा कहा जाता है।
गंगा स्नान पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
7 नवंबर 2022 की शाम चार बजकर 18 मिनट से पूर्णिमा की शुरुआत हो रही है। गंगा स्नान सुबह के वक्त किया जाता है। वही 8 नवंबर 2022 को चंद्रग्रहण के 9 घंटे पहले यानी की सुबह 6 बजकर 39 से सूतक काल आरंभ हो जाएगा, इसलिए अगले दिन यानी कि 9 नवंबर 22 को गंगा स्नान किया जा सकता है। क्योंकि सूतक काल में कोई भी धार्मिक काम नहीं करना चाहिए।
चंद्र ग्रहण में ना करें यह काम
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण में विशेष ध्यान रखना चाहिए और बाहर आने जाने से बचना चाहिए।
सूतक काल शुरू होने के बाद कोई भी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम नहीं करना चाहिए।
चंद्र ग्रहण के वक्त सोना नहीं चाहिए
किसी भी धारदार वस्तु जैसे कील, चाकू, सुई आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

अलग-अलग राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 15 दिनों में दो ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। इस कारण साल के आखिरी चंद्रग्रहण को लेकर अलग-अलग राशियों के जातकों के अंदर अलग-अलग सवाल है।
इस बार मेष राशि पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना बन रही है। साथ ही सभी राशियों पर अलग प्रभाव होंगे। आइए राशि अनुसार जानते हैं कि सभी राशियों पर चंद्र ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
इस वक्त में कहीं भी निवेश करने से बचें क्योंकि मेष राशि के जातकों को धन हानि होने की आशंका है। साथ ही आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।
वृष राशि
आपके लिए आए थे नए रास्ते खुलने की कई संभावनाएं हैं। साथ ही दूसरी तरफ बच्चों की शिक्षा में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
मिथुन राशि
अगर आपको हाल ही में कोई नया बिजनेस शुरू किया है तो आपको उससे लाभ होने की संभावना अधिक है।
कर्क राशि
आपको किसी भी तरह के विवाद से बचने का प्रयास करना चाहिए।
अगर आप दीवारों से बच निकलेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आर्थिक फायदा होने की संभावना है। अगर कई दिनों से आपके पैसे कहीं फंसे हैं तो वह भी वापस मिल सकते हैं।
कन्या राशि
किसी भी तरह के निवेश से आपको सावधान रहने की जरूरत है। अगर आप निवेश कर रहे हैं तो अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो प्रमोशन मिलने की संभावना है।
तुला राशि
किसी भी निर्णय को लेने से पहले उसके बारे में शांति से सोच- समझ ले। मंथन करने के बाद ही कोई फैसला लें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को किसी भी तरह की प्रॉपर्टी के विवाद से बचने का प्रयास करना चाहिए।
धनु राशि
आपके अंदर अध्यात्म की उर्जा बढ़ेगी। साथ ही आपके अंदर धार्मिक उन्नति भी होगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
मकर राशि
अगर आप किसी राजकीय पद की प्राप्ति की तैयारी कर रहे हैं तो अपने प्रयास और तेज करें। आप के मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं।
कुंभ राशि
आप जिस परिवारिक संपत्ति के लिए प्रयास में लगे हुए थे, वह आपको मिलने की संभावना है।
मीन राशि
आपके अंदर की योग्यता और आपके साथ आपके अनुभव आपके लिए फलदाई साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed