IND vs SA T20 World Cup: सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया

0
Spread the love

नई दिल्ली: IND vs SA T20 विश्व कप 2026 सुपर-8 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया.

T20 World Cup 2026 का सुपर-8 मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमे भारत को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

आपको बता दें कि T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की यह पहली हार है, साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए.

बेसे तो साउथ अफ्रीका की शुरुआत बिल्कुल अच्छी हुई, बल्लेबाज एडन मार्करम ने 4 डी कॉक ने 6 और रेयान ने 7 रन बनाए, लगातार 3 विकेट गिरने के बाद ब्रेविस ने 45 और डेविड मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन इनके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 बॉल में नाबाद 44 रन बनाए.

वहीं जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, यह टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की बड़ी हार है.

भारत कि शुरुआत रन चेज में अच्छी नही हुई बल्लेबाज ईशान किशन और रिंकू सिंह इस मैच में खाता तक नही खोल पाए, वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 22 बॉल पर 18 रन बनाए, अभिषेक शर्मा की बात करें तो वह लगातार पिछले 3 मैचों में डक पर आउट हो रहे थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने 12 बॉल पर 15 रन बनाए.

बल्लेबाज सुंदर ने 11 रन और हार्दिक ने 18 रन बनाए, वहीं तिलक वर्मा ने इस मुकाबले में 1 रन बनाया, तो वहीं भारतीय टीम के लिए शिवम दुबे ने 37 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली, और भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए, वहीं अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए.

आपको बता दें कि इस हार के साथ ही टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप में चले आ रहे पिछले 14 मैचों का जीत का सिलसिला भी थम गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed