लीवर की कमजोरी दूर करके उसे मजबूत बनाने के 10 आसान घरेलू उपाय

0
लीवर की कमजोरी दूर करके उसे मजबूत बनाने के 10 आसान घरेलू उपाय

लीवर की कमजोरी दूर करके उसे मजबूत बनाने के 10 आसान घरेलू उपाय

Spread the love

लीवर की कमजोरी दूर करके उसे मजबूत बनाने के 10 आसान घरेलू उपाय

Love Your Liver — The Holistic Health Approach

लीवर हमारे शरीर का एक बहुत ही अहम अंग है। जो शरीर की अनेक क्रियाओं पर नियंत्रण रखता है। लीवर की कार्यक्षमता कम होने से शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जब लीवर काम करना कम कर देता है तो शरीर में कमजोरी आ जाती है।

आज के आर्टिकल में हम आपको लीवर को मजबूत करने के कुछ आसान घरेलू उपाय बताएंगे।

आइए जानते हैं। लीवर की कमजोरी दूर करके उसे मजबूत बनाने के 10 आसान घरेलू उपाय, जरूर जान लें।

लीवर को मजबूत बनाने के आयुर्वेदिक घरेलू उपाय
1. हल्दी में पाए जाने वाले एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल तत्व लीवर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। रात को सोते समय एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर सेवन करने से लीवर से जुड़ी सभी प्रकार की बीमारियां खत्म हो जाएंगी।
2. लीवर को मजबूत करने के लिए भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, करेला, टमाटर, गाजर, पालक, बथुआ, लौकी आदि का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। और फलों में जामुन, सेब, लीची आदि का सेवन ज्यादा करें। छाछ का रोजाना सेवन करने से भी लीवर मजबूत रहता है।
3. लीवर को मजबूत करने के लिए पपीता जरूर खाना चाहिए। अगर आपको को लीवर सिरोसिस बीमारी हो गई है तो पपीते के रस में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर रोज पिएं। 1 महीने तक यह उपाय करने से लीवर ठीक हो जाएगा।
4. लीवर कमजोर है तो रोटी कम से कम खाएं। और फलों और सब्जियों का सेवन ज्यादा करें। इसके अलावा तली हुई चीजों का सेवन ज्यादा नहीं करें।
5. आंवला का सेवन भी लीवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना तीन चार आंवले खाने से लीवर मजबूत होता है।
6. सेब का सिरका या एप्पल साइडर विनेगर लीवर के विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकलता है। एक चम्मच सेब का सिरका एक गिलास पानी में मिलाकर पीने से लीवर मजबूत होता है।
7. लीवर को मजबूत करने के लिए एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ कर इसमें कुछ सेंधा नमक मिलाकर दिन में दो-तीन बार पिएं। इससे लीवर मजबूत और हमेशा स्वस्थ रहेगा।
8. लीवर का तापमान बढ़ने से भी लीवर कमजोर हो जाता है। इसलिए मुलेठी का सेवन करें। मुलेठी की जड़ों को पीसकर इसका पाउडर बनाकर उबले हुए पानी में डालकर पानी को ठंडा करके पिएं। इससे लीवर की गर्मी दूर हो जाएगी।
9. एक गिलास ताजा लस्सी में काली मिर्च, हींग और जीरा डालकर पीने से भी लीवर की गर्मी दूर होती है।
10. गेहूं का ज्वारा भी लीवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। और लीवर की कमजोरी को दूर करता है। रोज एक गिलास गेहूं के ज्वारे का रस पीने से लीवर हमेशा मजबूत रहता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed