Moon Video By Chandrayan-3 : देखिए chandrayaan-3 द्वारा लिया गया चंद्रमा का वीडियो, अब तक सफल रहा है मिशन मून

0
Moon Video By Chandrayan-3
Spread the love

Moon Video By Chandrayan-3 : भारत ने मिशन मून के लिए chandrayaan-3 को जुलाई में लांच किया था. अब chandrayaan-3 चंद्रमा पर लैंडिंग का इंतजार कर रहा है. लैंडिंग के लिए 23 अगस्त दिन बुधवार निश्चित किया गया है. बुधवार को शाम 6:04 पर लैंडर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. इसरो ने लैंडर इमेज कैमरा 4 से ली गई एक तस्वीर वीडियो के माध्यम से ट्वीट कर जारी की है. वीडियो में चंद्रमा की सतह काफी उजली नजर आ रही है. जिसमें जगह-जगह गड्ढे भी दिखाई दे रहे हैं.

इसरो (ISRO) के मुताबिक ये तस्वीरें chandrayaan-3 द्वारा रविवार 20 अगस्त 2023 को ली गई थी. भारत के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश है और उसके लिए भारत का तीसरा मिशन है. चंद्रयान-3 पर भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया की नजर है. दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग एक बहुत ही बड़ा काम है. अगर भारत देश में सफल होता है, तो यह देश के लिए गौरव का विषय होगा.

लैंडर इमेजर कैमरा 4 से लिया गया वीडियो :Moon Video By Chandrayan-3

दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर पूरी दुनिया की नजर

चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा. यह भारत का तीसरा चंद्र मिशन है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर टिकी है क्योंकि इससे पहले रविवार 20 अगस्त को रूसी चंद्र मिशन ‘लूना-25’ हादसाग्रस्त होकर असफल हो गया था. उसे भी दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करना था. कोई भी देश अब तक चंद्रमा के इस हिस्से में नहीं पहुंच सका है. अगर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल रहती है तो दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने के मामले में भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन जाएगा.

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा है कि फिलहाल सभी चीजें ठीक से काम कर रही हैं. उन्होंने निर्धारित समय पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर भरोसा जताया है. टीओआई के साथ बातचीत में इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की अब तक की यात्रा में कुछ भी ऐसा नहीं हुआ, जो नहीं होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि सभी सिस्टम ने इसरो की जरूरत के अनुसार ही अब तक प्रदर्शन किया है. चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बारे में इसरो प्रमुख ने कहा कि तैयारी पूरी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed