Akanksha Dubey Case : आकांक्षा दुबे कांड में पुलिस ने गिरफ्तार किया एक और आरोपी, हुए कई बड़े खुलासे

0
Akanksha Dubey Case
Spread the love

Akanksha Dubey Case : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गायक समर सिंह के दोस्त संजय सिंह को भी बुधवार की शाम गोइठहां क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच और सारनाथ थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे पकड़ा। संजय सिंह आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव का रहने वाला है।संजय को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जिला जेल में बंद भोजपुरी गायक समर सिंह के साथ ही उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ भी आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज है।

लिव-इन में रहते थे समर और आकांक्षा 


रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि आकांक्षा और समर लिव-इन रिलेशनशिप में थे। जहां हाल ही में समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं मामले के दूसरे आरोपी संजय सिंह भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस रिमांड में समर सिंह : Akanksha Dubey Case

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले (Akanksha Dubey Death Case) में आरोपी समर सिंह (Accused Samar Singh) को अदालत ने 5 दिनों की पुलिस रिमांड में देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने रिमांड स्वीकार करते हुए कई शर्ते भी लगाई हैं। रिमांड अवधि 13 अप्रैल सुबह 10 बजे से लेकर 17 अप्रैल शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। समर सिंह का अधिवक्ता भी रिमांड के दौरान साथ रह सकते हैं।

6 अप्रैल को जारी हुआ वारंट : Akanksha Dubey Case


6 अप्रैल को अदालत ने समर और संजय के खिलाफ हिंसा भड़काने के आरोप में गैर-जमानती वारंट जारी किया था। आकांक्षा दुबे ने फिल्म ‘मेरी जंग मेरा फैसला’ से अपनी शुरुआत की और तब से ‘मुझसे शादी करोगी’ (भोजपुरी), ‘वीरों के वीर’, ‘फाइटर किंग’, ‘कसम पैदा करने के 2’ और अन्य फिल्मों में दिखाई दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *