भोजपुरी सुपरस्टार ने डाली तलाक की अर्जी, पत्नि ने लगाए प्रताड़ना और जबरन गर्भपात के आरोप, दूसरी शादी भी रही असफल

0

Spread the love

भोजपुरी सुपरस्टार ने डाली तलाक की अर्जी, पत्नि ने लगाए प्रताड़ना और जबरन गर्भपात के आरोप, दूसरी शादी भी रही असफल

अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की मैरिड़ लाइफ में काफी तनाव चल रहा है। इस बात की जानकारी तब मिली जब पता चला की वो अपनी पत्नि स्वाति सिंह से तलाक लेना चाहते हैं और इसकी अर्जी उन्होनें आरा फैमिली कोर्ट में डाल दी है। हालांकि पता चला है कि तलाक की अर्जी वो पिछले साल 9 अक्टूबर 2021 को डाल चुके हैं, लेकिन मामला अब जनता के सामने आया है।

आपको बता दें कि ज्‍योति सिंह कई महीने से मायके में रह रही हैं। गुरुवार को इसकी तारीख पर पत्‍नी ज्‍योति सिंह पहुंचीं लेकिन अभिनेता स्‍वयं नहीं पहुंचे। अब मामले में अगली सुनवाई 26 मई को होगी। उस दिन अभिनेता को भी रहना होगा। पवन सिंह अब अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहते हैं। वे अपनी पत्नी को छोड़ना चाहते हैं। कोर्ट के बाहर पवन सिंह की पत्नी के वकील विष्णुधर पांडेय ने बताया कि सुपरस्टार और उनकी पत्नी के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। दोनों के बीच हमेशा विवाद होते रहता था। इसी विवाद को लेकर तलाक की अर्जी दी गई है।

वहीं दूसरी तरफ स्वाति सिंह ने भी पवन सिंह के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही वे हमेशा अपनी पत्नी के साथ अत्याचार करते थे, उनसे मारपीट करते थे, गाली गलौच किया करते थे। इसके अलावा पवन सिंह ने दो बार जबरन पत्नी का गर्भपात भी कराया था।
आपको बता दें कि पवन सिंह की स्वाति सिंह के साथ दूसरी शादी थी। उनकी पहली पत्‍नी नीलम सिंह थीं। दोनों की शादी 2014 में हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही आठ मार्च 2015 को नीलम ने सुसाइड कर लिया था। नीलम का शव पंखे से लटकता मिला था। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। इसके बाद भोजपुरी अभिनेत्री से उनका नाम जोड़ा गया था। हालांकि उन्‍होंने यूपी के बलिया की रहने वाली ज्‍योति सिंह से 6 मार्च 2018 को शादी की थी। जिनके साथ पवन सिंह अब तलाक चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed