दुनियां ने देखा हिंदुस्तान का दम, देखो अब चंद्र विजय हुए हम

0
Spread the love

नई दिल्ली: भारत के चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है, इसके साथ है भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इतिहास रच दिया है.

चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कल बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग की, (Moon South Pole Landing) भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बन गया हैं, और चांद की सतह पर लैंडर उतारने वाला चौथा देश बन गया.

बड़ी बात यह है कि चंद्रयान-3 चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला अंतरिक्ष यान है, यह अंतरिक्ष का वो हिस्सा है जहां अभी तक कोई देश नहीं पहुंच पाया लेकिन भारत ने यहाँ पहुंच कर स्वर्ण अक्षरों में अपना इतिहास लिख दिया है.

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 14 जुलाई को अपने मिशन पर निकला था, जिसके बाद पुरे 40 दिनों बाद यह कल 23 अगस्त बुधवार शाम को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सुरक्षित पहुंच गया.

वहीं लैंडिंग के तुरंत बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हमने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है, अब हम चांद पर हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

पहले आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं, उन्होंने अपना यह समय बिल्कुल फ्री रखा था, और लैंडिंग के कार्यक्रम में दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े हुए थे.

प्रधानमंत्री मोदी ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है, ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्रीय जीवन की चिरंजीव चेतना बन जाती है.

प्रधानमंत्री ने कहाँ कि यह पल अविस्मरणीय है ये क्षण अभूतपूर्व है  यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है ये क्षण नए भारत के जयघोष का है, क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ्य का है. ये क्षण भारत में नई ऊर्जा, नए विश्वास, नई चेतना का है.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं, उन्होंने अपना यह समय बिल्कुल फ्री रखा था, और लैंडिंग के कार्यक्रम में दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े हुए थे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed