आज है बुद्ध पूर्णिमा, जाने शुभ मूहर्त और व्रत का विधान

0
आज है बुद्ध पूर्णिमा, जाने शुभ मूहर्त और व्रत का विधान

आज है बुद्ध पूर्णिमा, जाने शुभ मूहर्त और व्रत का विधान

Spread the love

आज है बुद्ध पूर्णिमा, जाने शुभ मूहर्त और व्रत का विधान

आज वैशाख माह की पूर्णिमा है। जिसे बुद्ध पुर्णिमा के नाम से भी जाना है। क्योकि इसी दिन भगवान बुद्ध धरती पर अवतरित हुए थे। बुद्ध को भगवान विष्णु के नवें अवतार के रूप में जाना जाता है। बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी नामक स्थान पर हुआ था। इसलिए आज के दिन को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से मनाया जाता है।

इस साल आज यानि 16 मई 2022 को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है। पूर्णिमा के दिन व्रत का विधान है। व्रत के साथ-साथ दान पुण्य, गंगा स्नान का बहुत अधिक महत्व है। शुभ मुहूर्त 15 मई दिन रविवार को 12:45 से 16 मई दिन सोमवार को 9:43 तक रहेगा।

बुद्ध पुर्णिमा
बुद्ध पुर्णिमा

आपको बता दें कि पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। भगवान सत्यनारायण के नाम से इनको पूजा जाता है और सत्यनारायण नाम का ही व्रत और जाप किया जाता है। अंत में रात को चंद्रमा की पूजा की जाती है, उनकें दर्शन करने के पश्चात जल अर्पित करने के बाद ही पूर्णिमा के व्रत को खोला जाता है।

मान्यता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और चंद्र देव की उपासना करने से आर्थिक संकटों से छुटकारा मिलता है। मानसिक विकार से मुक्ति के साथ-साथ आत्मबल में वृद्धि होती है। धन यश और मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होती है।

बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग जहां जहां भी हैं, वो लोग बुद्ध पुर्णिमा के दिन प्रकाश उत्सव मनाते हैं। दीप प्रज्वलित करते हैं और बड़े हर्षोल्लास के साथ भगवान बुद्ध का जन्मदिन मनाते हैं।

भगवान बुद्ध के आदर्शों पर चलने वाले, बौद्ध धर्म को मानने वाले वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध के सत्य और अहिंसा के व्रत का पालन करते हुए, उनकी शिक्षाओं का सम्मान करते हुए उनका जन्म उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास से मनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed