वो चमत्कारी 5 रहस्य जो महादेव ने बताएं थे माता पार्वती को….

0
Shankar Parwati ji

Shankar Parwati ji

Spread the love

वो चमत्कारी 5 रहस्य जो महादेव ने बताएं थे माता पार्वती को….

  • खुशहाल जीवन के वो चमत्कारी रहस्य..
  • महादेव द्वारा बताए गए माता पार्वती को…
  • खुशहाल जीवन के 5 रहस्य जो बताएं थे महादेव ने पार्वती को…

भगवान शिव के चमत्कार उनके भक्तों से छिपे नहीं है… हालांकि अभी भी कई लोग उन रहस्यों से अंजान हैं जो कभी उन्होंने माता पार्वती के साथ साझा किए थे… क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव ने पार्वती माता के साथ मानव जीवन, परिवार, और शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की थी… भगवान शिव ने पार्वती माता को कुछ ऐसे चमत्कारिक राज़ बताए हैं जिन्हें समझ लेने पर आपकी जिंदगी भी बदल सकती है… तो चलिए हम आपको बतातें हैं उन चमत्कारी रहस्यों के बारे में जो भगवान शिव ने माता पार्वती को बतलाए थे…

शिव ना प्रकाश है और ना ही अंधकार., वह शून्य भी है और पदार्थ भी., वह समस्त ब्रहमाण्ड हैं, वह शक्ति के स्रोत हैं… वह शक्ति का हिस्सा है और खुद ही शक्ति भी हैं, शिव पुराण के अनुसार, शिव-शक्ति का संयोग ही परमात्मा है… पार्वती मां सती का ही अवतार हैं… कई सालों की तपस्या और कई बाधाओं को पार करने के बाद माता पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रुप में पाया था… भगवान शिव ने मां पार्वती को कई महत्वपूर्ण पाठ पढ़ाए थे… जिनमें से एक यह है-
एक बार की बात है मां पार्वती ने भगवान शिव से पूछा कि मानव का सबसे बड़ा गुण क्या है? मानव सबसे बड़ा पाप कौन सा करता है? भगवान शिव ने इसका उत्तर एक संस्कृत श्लोक से दिया..
1. भगवान शिव ने कहा-नास्ति सत्यात् परो नानृतात् पातकं परम्. ..दुनिया में मान-सम्मान कमाना और हमेशा सत्य वचन बोलना सबसे बड़ा गुण है… और इस दुनिया में सबसे बड़ा पाप है धोखा और बेईमानी करना.. धोखा ही है जो इस दुनिया का सबसे बड़ा पाप है जो मानव करता है… मानव को अपनी जिंदगी में हमेशा ईमानदार रहना चाहिए…
2. भगवान शिव ने पार्वती मां को बताया कि मानव को परिश्रम करने के साथ खुद का मूल्यांकन करते रहना चाहिए… मानव को हमेशा अपने कृत्यों और व्यवहार पर खुद ही नजर रखनी चाहिए… किसी को भी ऐसे कामों में लिप्त नहीं होना चाहिए जो नैतिक रूप से गलत हो…
3. भगवान शिव ने मां पार्वती को बताया कि किसी को भी वाणी, कर्मों से और विचार के माध्यम से पाप नहीं करने चाहिए… यानी पापपूर्ण कर्म नहीं करने चाहिए और विचारों और वाणी में भी अशुद्धता नहीं होनी चाहिए… मनुष्य वही काटता है जो वह बोता है… इसलिए हर किसी को अपने जीवन में कर्मों के प्रति विशेष सतर्क रहना चाहिए…
4. भगवान शिव ने मां पार्वती को सफलता का भी एक मंत्र बताया था… उन्होनें कहा की मोह सभी समस्याओं की जड़ है…. मोह-माया सफलता के रास्ते में बाधा उत्पन्न करती है… जब आप दुनिया की सभी तरह की मोह-मायाओं से मुक्त हो जाते हैं, तो आपको अपनी जिंदगी में सफलता प्राप्त करने से कोई रोक नहीं सकता है… लेकिन आखिर इस मोह से बचने का क्या उपाय है? भगवान शिव ने पार्वती मां को यह भी बताया…. उन्होनें कहा की सभी तरह के माया जालों से बचने का केवल एक उपाय है कि मानव शरीर की क्षणभंगुरता को समझा जाए और अपने मस्तिष्क को उसी अनुसार ढाला जाए…
5. इसके अलावा महादेव ने माता पार्वती को एक चमत्कारिक मंत्र भी बताया जिसको अपने जीवन में अपना लें तो आपकी जिंदगी ही बदल जाएगी… भगवान शिव ने पार्वती मां को बताया कि मृगतृष्णा सभी कष्टों का एक मात्र उपाय है… मानव को एक के बाद दूसरी चीजों के पीछे भागने के बजाए ध्यान में मन लगाना चाहिए… कर्म के चक्र और शरीर के बंधन से मुक्ति के लिए ध्यान का अभ्यास करते रहना चाहिए…
तो ये थे वो 5 रहस्य जो भगवान शिव ने माता पार्वती से सांझा किए थे… अगर सच में हम लोग इन मंत्रों को अपने जीवन में अपना लें तो हमारे जीवन के सभी दुख और परेशानियां खत्म हो जाएंगी… और हमें वास्तव में अपने अस्तित्व का बोध होगा…. हमारी आज की इस खास पेशकष में फिलहाल इतना ही ऐसी ही विशेष जानकारियों के लिए जुड़े रहें हमारे चैनल से…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed