समुद्र में बहता हुआ मिला सोने का रथ,देखकर लोगों के उड़े होश…

0
समुद्र में बहता हुआ मिला सोने का रथ,देखकर लोगों के उड़े होश...

समुद्र में बहता हुआ मिला सोने का रथ,देखकर लोगों के उड़े होश...

Spread the love

समुद्र में बहता हुआ मिला सोने का रथ,देखकर लोगों के उड़े होश…

आंध्र प्रदेश में असानी तूफान के चलते समुंद्र में तेज लहरे चल रही है। तूफान के साथ-साथ भारी मात्रा में बारिश भी हो रही है। जिसके चलते राज्य में पहले से ही रेल अलर्ट घोषित किया गया है। इसी तूफान के चलते समुंद्र में चल रही तेज लहरों में एक सोने के जैसा दिखने वाला एक मंदिर या रथ जैसा कुछ बह के किनारे के पास तक आ गया।

आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम के सुन्नापल्ली सी हार्बर में मंगलवार शाम एक सोने के रंग का रथ समुंद्र की लहरों के बीच बहते हुए आ गया। बताया जा रहा है कि शायद यह रथ म्यांमार, मलेशिया या थाईलैंड से बहकर यहां तक आया है। हालांकि संताबोम्मली के तहसीलदार जे चलमैय्या ने कहा कि यह किसी दूसरे देश से नहीं आया होगा। उन्होंने कहा कि रथ का इस्तेमाल भारतीय तट पर कहीं किसी फिल्म की शूटिंग के लिए किया गया होगा। लेकिन उच्च ज्वार की गतिविधि ने इसे श्रीकाकुलम तट पर ले आई। वहीं नौपाड़ा के एसआई ने कहा कि हो सकता है कि यह किसी दूसरे देश से आया हो। हमने इंटेलिजेंस और उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

समुद्र में बहते रथ को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने उसे रस्सियों से बांधकर किनारे तक पहुंचाया। रथ का आकार दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के एक मठ जैसा है। रथ के चक्रवात असानी के प्रभाव से भटकर यहां पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। चूंकि कम दबाव का क्षेत्र सबसे पहले दक्षिण अंडमान सागर पर बना था, इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि ये रथ म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया या इंडोनेशिया जैसे अंडमान सागर के करीबी किसी देश का हो सकता है।

आपको बता दें कि चक्रवाती तूफान असानी अब पहले से काफी कमजोर हो चुका है। अब यह तूफान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ गया है। हालांकि इसके असर से आंध्र प्रदेश सहित बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में 11 से 13 मई तक बारिश होने तथा तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लेकिन 12 मई तक इसके पूर्णत: कमजोर होने की संभावना जताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed